शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जनपद के रामपुर खास विस क्षेत्र की विधायक आराधना मिश्रा मोना मंगलवार को मध्यान्ह बारह बजे से सायं चार बजे तक लालगंज स्थानीय कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई करेगीं। विधायक मोना यहां आयोजित पं0 नेहरू की स्मृति गोष्ठी मे भाग लेगी। इसके बाद वह सायं चार बजे लालगंज क्षेत्र के हरकरन पटटी व सायं छः बजे पूरे टीकाराम मे आयोजित विविध कार्यक्रमों मे भाग लेगीं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने दी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ