Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:पत्रकार को पितृ शोक पर साथियों ने जताई शोक संवेदना


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सोमवार को हुई लालगंज मे बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया के पिता सिकन्दर प्रसाद के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट की गयी। बैठक की अध्यक्षता तहसील इकाई के अध्यक्ष देवानंद मिश्र एवं संचालन प्रदेश मंत्री ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर बाबा नरेन्द्र ओझा, डा. आशीष सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी सागर, द्वारिका प्रसाद तिवारी, सुरेश मिश्र मदन, उमेश त्रिपाठी, संजीव द्विवेदी, साकेत मिश्रा, मुकेश तिवारी, सुनील सिंह, गौरीशंकर तिवारी, जेके वर्मा, प्रमोद सिंह बाबा, विनोद सिंह, मनोज सिंह, रामू मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, अनूप त्रिपाठी, डा. आरआर पाण्डेय आदि रहे। वही दूसरी ओर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने पत्रकार साथी मथुरा प्रसाद धुरिया के पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे