Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:हादीहाल में नगरीय निकाय निर्वाचन का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । शहर के हादीहाल में नगरीय निकाय निर्वाचन 2017 के द्वितीय चरण के दो दिवसीय प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव के नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण में मुख्य रूप मास्टर ट्रेनर के रूप में विवेक कुमार, मो0 अनीस, अशोक कुमार वैश्य, राज किशोर मिश्र एवं मीनाक्षी मिश्रा आदि के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र को सभी मास्टर ट्रेनर ने पावर प्वाइन्ट एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की और कार्मिको द्वारा उठायी गयी समस्याओं का बिन्दुवार हल किया और उन्हें पूर्ण रूपेण से समाधान किया गया। 
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 का मतदान निष्पक्ष, सकुशल एवं शान्तिपूर्ण कराने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भु कुमार ने तुलसीसदन हादीहाल में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण देते बताया कि प्रशिक्षण में जो बात समझ में न आये उसे दुबारा पूछ कर जानकारी कर ले इसलिये कि मतदान के समय एक छोटी सी कमी बहुत बड़ी हो जाती है। मतदान में लगे जिन कर्मियों को जो भी काम दिया जाये उसे निष्ठा पूर्वक निभाये। पीठासीन अधिकारी ने अगर लिखकर दे दिया कि मतदान कर्मी मतदान का कार्य नही कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। मतदान कर्मी अपनी पूरी टीम के साथ मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद यह देख ले कि समस्त सामग्री है कि नही और अगर नही है तो पुनः प्राप्त कर ले। पीठासीन अधिकारी समस्त मतदान कर्मियों के साथ शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी गाड़ी का ही प्रयोग करें अपने निजी वाहन अथवा प्राइवेट वाहन का प्रयोग न करें। मतदान के समय मतदाता कर्मी सर्वप्रथम मतदाता का परिचय पत्र प्राप्त कर मतदाता सूची में मिलान कर लें उसके उपरान्त मतदान के लिये मतपत्र उपलब्ध कराये और मतदान कर्मी मतदाता के बाये हाथ की अंगुली पर अमिट स्याही लगाये जिससे कि पुनः वह मतदान न कर सके। हर टीम में एक महिला कर्मी रखी जा रही है जो कि महिला मतदाताओ की पहचान करेगी। एक समय में मतदान कक्ष में तीन व्यक्ति ही उपस्थित रहेगे और विकलांग मतदाताओ को प्राथमिकता के आधार पर मतदान कराया जाये। मतदान के समय प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी उपलब्ध रहेगे। उन्होने यह भी बताया कि राजकीय इण्टर कालेज से पार्टिया रवाना की जायेगी और समस्त मतदान सामग्री वहीं से प्राप्त की जा सकती है। अध्यक्ष और सभासद के लिये अलग-अलग मतपत्र और बैलेट बाक्स होगे। प्रशिक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी श्री राजकमल यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी श्री सोमदत्त मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी0एन0 सिंह उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे