Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाल दिवस पर जिले मेंआयोजित हुए विविध कार्यक्रम , विद्यालयों में लगे बाल मेले



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । बाल दिवस के अवसर पर जिले में शहर से लेकर ग्रामीणचलों तक विविध कार्यक्रम के आयोजन के साथ विद्यालयो में बच्चों द्वारा बाल मेला, व प्रदर्शनी के साथ प्रतियोगिताए आयोजित की गई । इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओ द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । इसीक्रम में नगर से सटे शुकुलपुर स्थित आनन्दवन इण्टर कालेज के बच्चों द्वारा बाल दिवस ब़ड़े ही उत्साह से मनाया गया।
विद्यालय के छात्र / छात्राओं ने चाचा नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और विद्यालय परिसर में मेले के आयोजन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित हुए । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेन्द्र नाथ शुक्ल ने बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जो चाचा नेहरू के नाम से जाने जाते थे उनके बारे मे विस्तृत जानकारी बच्चो को दी । इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में सफल प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया । प्रतियोगिता को लेकर बच्चो में खासा उत्साह रहा ।
इस विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेन्द्र नाथ शुक्ल ने कहा कि  14 नवम्बर के दिन ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था, वह बच्चो से बहुत प्यार करते थे और बच्चे पंडित जी को प्यार से चाचा नेहरु कहकर पुकारते थे तो उन्ही के जन्मदिन के मोके पर बाल दिवस मनाया जाता है, और बच्चो द्वारा उनकी याद में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाते है ।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओ सहित अन्य लोग मौजूद रहे । इसी तरह देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरहदा रानीगंज  में बाल मेले का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने सामानों का स्टाल लगाया तथा खरीदारी भी किया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य  डॉ विंध्याचल  सिंह  ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती कुसुम मौर्य, श्रीमती किरण पांड,सुश्री श्रुति मिश्रा  और  डॉ राजमणि यादव  द्वारा किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे