शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । प्राथमिक विद्यालय गडवारा में बाल मेले का आयोजन किया गया | मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के मंत्री श्री काशी नाथ तिवारी व अति विशिष्ट अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री राय साहब सिंह, एंव विशिष्ट अतिथि के रुप में सरस्वती विद्या मंदिर गड़वारा के प्रधानाचार्य शेषमणि तिवारी, बालकृष्ण पांडे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ संडवा चंडिका के अध्यक्ष धर्मराज सिंह ,प्राथमिक शिक्षक संघ संडवा चंद्रिका के कोषाध्यक्ष संजय सिंह , उदयभान सिंह, श्रीमती धर्मा ,वेद प्रकाश सरोज, शैक्षिक महासंघ संडवा चंडिका के संयोजक चंद्रेश पांडे उपस्थित रहे |कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद पांडेय ने की |संचालन डॉक्टर सौरभ पांडेय ने किया | प्राथमिक विद्यालय गड़वारा की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा ने आमंत्रित अतिथियोंके प्रति आभार प्रकट किया |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ