लालगंज प्रतापगढ़। लेखपाल संघ द्वारा मंगलवार को तहसील सभागार मे संघ के स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये लेखपाल संघ के अध्यक्ष पन्ने लाल पाल ने कहा कि संघ की मजबूती एवं एकता से लेखपालों के अधिकारों की लगातार सुरक्षा व मजबूती हासिल हो रही है। समारोह का संचालन रामचंद्र सरोज ने किया। इस मौके पर रामचंद्र त्रिपाठी, पवन विश्वकर्मा, इंद्र प्रताप पाण्डेय, दीपिका सरोज, प्रतिमा सिंह, रामबिहारी मिश्र, लालता यादव व राजस्व निरीक्षक रामशंकर पाण्डेय आदि ने स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुये संघ की एकता व संघर्ष का संकल्प जताया। समारोह का संयोजन मंत्री महिपाल ने किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ