Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:संदिग्ध परिस्थितियों मे अधेड़ की मौत


लालगंज प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना क्षेत्र के देउम पूरब गांव के मोती गौतम (38) की संदिग्ध परिस्थितियों मे मंगलवार की सुबह मौत हो गयी। बताया जाता है कि मृतक ने करीब चार माह पूर्व लालगंज टेलीफोन टावर के बगल एक महिला से मंदिर मे विवाह किया था। सोमवार को वह पैतृक गांव से यहां घर आया और कुछ ही देर मे उसकी तबीयत बिगड गयी। परिजन उसे सीएचसी उपचार को ले गये जहां डाक्टरों ने मृतक के जहरीला पदार्थ खाने का संदेह व्यक्त करते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को परिजन उसे जिला अस्पताल से ठीक दशा से घर वापस ला रहे थे कि अचानक रास्ते मे उसकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी और उसकी सांसे थम गयी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे