स्कूली बच्चों ने निकाला यातायात जागरूकता रैली
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । नगर स्थित आनन्दवन इण्टर कालेज के बच्चों समेत कई अन्य विद्यालय के बच्चे पुलिस लाइन्स के प्रांगण से माह नवम्बर की गुरूवार को यातायात जागरुकता रैली शहर में निकाल कर यातायात के नियमों का पालन व सुरक्षा का संदेश दिया । रैली को सीओ सिटी राम आशीष यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ।
पुलिस लाइन्स से निकली रैली शहर के राजापाल चौराहे होते हुए श्रीराम चौराहे तक गई और वहॉ से वापस होकर पुलिस लाइन्स में समाप्त हुई ।इस दौरान आनन्दवन इण्टर कालेज के छात्रों के अगुवाई व टीएसआई सन्तोष यादव के नेतृत्व में आनन्दवन के बच्चों द्वारा बैंड बाजे के धुन पर विभिन्न प्रकार के श्लोगन लिखे तख्तियों के साथ बंदेमातरम नारे के साथ यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता का संदेश दिया। जागरूकता अभियान को सफल बनाने व यातायात नियमों के पालन में सबकी सहभागिता पर बल देते हुए सीओ सिटी राम आशीष यादव ने अपने विचार व्यक्त किये तथा उपस्थित सभी लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने के साथ साथ घर मित्र व रिश्तेदारों तक इस अभियान के विषय में चर्चा करते हुए इसका पालन सदैव करने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया गया। इस दौरान बिना हैल्मेट दो पहिया वाहन चलाना व बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाना तथा मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने व बच्चों से बिना ड्राइविग लाइसेन्स वाहन न चलाने तथा यातायात नियमाों व संकेतों का पालन करने हेतु बताया गया। यातायात प्रभारी सन्तोष यादव ने यातायात नियमों का पालन करने हेतु सबके सहायता की अपील की गयी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ