शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 दिनांक 01 दिसम्बर 2017 को मतगणना निष्पक्ष, सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भु कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने मतगणना स्थल राजकीय इण्टर कालेज में की गयी वैरीकेटिंग और लगी हुई मेजो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा को निर्देशित किया कि अध्यक्ष और सदस्य के उम्मीदवारो का मतगणना स्थल पर एक ही प्रवेश द्वार बनाया जाये। जहां पर मुख्य द्वार से सघन तलाशी करने के उपरान्त ही मतगणना स्थल पर प्रवेश करने दिया जाये। प्रवेश के समय उम्मीदवार का परिचय पत्र की पूर्ण जांच कर ली जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवारो के वाहन पार्किंग को के0पी0 इण्टर कालेज में ही बनाया जाये जिससे कि आवागमन बाधित न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि कोई भी विजयी प्रत्याशी न तो हर्ष फायरिंग करेगा और न ही विजयी जुलूस निकालेगा। उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव आचार संहिता के तहत कार्यवाही की जायेगी। उम्मीदवार को भी यह ज्ञात होना चाहिये कि जनपद में धारा-144 लागू है जिससे विजयी जुलूस पूरी तरह से बाध्य है।
हटाये गये रिटर्निंग आफिसर
राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भु कुमार ने अध्यक्ष नगर पंचायत पट्टी के रिटर्निंग आफिसर जे0पी0 मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हटाकर उनके स्थान पर बृजेश मिश्रा जिला विद्यालय निरीक्षक मो0नं0-9415118107 को नियुक्त किया है कि वह नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 की मतगणना दिनांक 01 दिसम्बर 2017 को राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये आदेशों निर्देशों के अनुरूप सुचारू रूप से सम्पन्न करायेगे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ