अमरजीत सिंह
सी ओ के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस तत्काल पहुंची पटरंगा रेलवे स्टेशन
फैजाबाद:फैजाबाद में सेना भर्ती से वापस लौट रहे युवाओं ने ट्रेन में जम कर ताण्डव मचाया पटरंगा स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो सी ओ रुदौली के नेतृत्व में पुलिस वालों ने घायलों को ट्रेन से उतार कर लखनऊ भेजवाया रौनाही थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मुस्तकीम शेख पुत्र लुकमान अहमद ,मो0 रेहान पुत्र सुलेमान तथा मो0 रिजवान पुत्र सुलेमान महिलाओं तथा बच्चों को लेकर बड़ागांव स्टेशन पर वाराणसी बरेली ट्रेन नम्बर 5433 पर सवार होकर मुम्बई जा रहे थे उसी ट्रेन के डिब्बे में फैजाबाद में सेना भर्ती में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे दर्जनों युवक सवार थे ट्रेन जब रुदौली स्टेशन पर पहुंची तो सीट पर बैठने के लिये युवकों से दोनों पक्षों से कहा सुनी होने लगी युवकों ने ट्रेन में बैठे मुस्तकीम रिहान रिजवान तथा उनके साथ महिलाओं तथा बच्चो को मारना शुरू कर दिया ट्रेन में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया किसी ने घटना की सूचना डायल 100 पर दे दी सूचना पाकर सी ओ रुदौली धनंजय सिंह कुशवाहा कोतवाल रुदौली जयवीर सिंह कोतवाल मवई प्रमोद कुमार पाण्डेय पी आर बी 0928 तथा पी आर बी 0929 के पुलिस कर्मी सुरेंद्र मणि त्रिपाठी, जमाल अशरफ, अतीक अहमद तथा अरविन्द पाण्डेय तत्काल मौके पर पहुंचे ट्रेन से घायलों को उतारा सी ओ रुदौली धनंजय सिंह कुशवाहा ने सभी घायलों को लखनऊ भेजने की व्यवस्था कराई


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ