अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रौनाही थाना क्षेत्र से बालू लदी ट्रक चालक से हुई लूट की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संज्ञान मे लेते ही स्थानीय पुलिस हरकत मे आई तीन नामजद आरोपित के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तारी की कार्यवाही शुरू की एक पीडित द्वारा दी गई तहरीर मे बताया कि इसी थाना क्षेत्र के बालू घाट से बालू ले जाते हुए वाहन रोकवाकर अधिकारी बता कर लेते थे बीती रात इसी कडी मे तीन बालू लदी ट्रक सुलतान पुर के लिए निकली पिलखांवा रेलवे क्रासिंग पर रोका गया जिसका एक चालक ने विरोध किया गुस्साए आनन्द सिंह रौशन सिंह सहित त्रिपाठी नामक व्यक्ति ने धुनाई कर दी जिससे एक चालक गम्भीर रुप से घायल.हो गया दो अन्य चालक मार के डर से रखे पैसों को देकर वाहन लेकर भाग गये सूचना पर पहुंचे हल्का इंचार्ज ने मामले पर कोई कार्यवाही नहीं की एस एस पी को मामले की जानकारी दी गई जिसे सख्ती से लेते हुए स्थानीय पुलिस को कार्यवाही किए जाने का आदेश दिया अधिकारी के आदेश पर पुलिस हरकत मे आई और तीन के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ