वीडियो घायल पूर्व प्रधान
पट्टी रोड पर वन विभाग कार्यालय के पास रात करीब 10 बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें दो गोलियां मारीं। एक गोली कमर में बायीं ओर व दूसरी कंधे पर लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रानीगंज थाना क्षेत्र के भौसौना निवासी पूर्व प्रधान जावेद सोमरात करीब करीब 10 बजे मोटर साइकिल से हरखापुर होते हुए घर जा रहे थे। रास्ते में पट्टी रोड पर वन विभाग कार्यालय के सामने दो बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने उन्हें रोककर दो गोली मारी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। गोली लगने से जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है।
वीडियो : क्या कहते है पूर्व प्रधान


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ