अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रौजागांव चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रारंभ हुआ पेराई सत्र शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी फैजाबाद डॉक्टर अनिल कुमार जिलाधिकारी रुदौली गिरिजेश कुमार चौधरी जिला गन्ना अधिकारी फैजाबाद हेमराज सिंह विधायक बीकापुर श्रीमती शोभा सिंह विधायक विक्रमजोत अजय सिंह गन्ना विकास निरीक्षक राज्य सहकारी गन्ना विकास समिति गनौली महाराज बक्श सिंह मसौदा के संतोष सिंह दरियाबाद के मैकूलाल यादव व कमला कांत द्विवेदी सहित समस्त संचालक मंडल के साथ ही चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक मधुकर मिश्र महाप्रबंधक गन्ना मनोज सिंह सहायक महाप्रबंधक कार्मिक जितेंद्र कुमार सिंह मुख्य प्रबंधक वित्त एवं लेखा राजू श्रीवास्तव अतिरिक्त महाप्रबंधक पावर प्लांट मुकेश मित्तल अतिरिक्त महाप्रबंधक उत्पादन पंकज शाही अतिरिक्त महाप्रबंधक यांत्रिक मनोज त्रिपाठी मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह बघेल, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित कृषक दृगपाल सिंह राज बक्श सिंह मोहम्मद मुस्लिम मुशीर अहमद बृज किशोर पांडे व चंद्रेश सिंह आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक मनोज सिंह ने बताया कि पेराई सत्र के दौरान त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा तथा कृषकों को गन्ना आपूर्ति एवं गन्ना मूल्य भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कृषकों से अनुरोध किया कि वह चीनी मिल को साफ-सुथरा एवं ताजा गन्ने की आपूर्ति करें तथा कृषकों को जिस प्रजाति की पर्ची प्राप्त होती है उसी पर्ची पर उसी प्रजाति के गन्ने की आपूर्ति करें चीनी मिल द्वारा इस वर्ष मिलगेट तथा बाहरी क्रय केंद्र पर एसएमएस के माध्यम से भी तौल की सुविधा प्रदान की जाएगी जिससे जिन कृष्कों को समय से समिति पर्ची प्राप्त नहीं हो पाती है वह क्रिया केंद्र तथा मिल गेट पर समिति पर्ची के SMS को दिखाकर तौल करा सकते हैं। जीएम केन ने अपील किया है कि गन्ना किसान केवल उन्नतिशील अगेती एवं अधिक पैदावार देने वाली गन्ना प्रजातियों के गन्ना की बुवाई करें तथा जिन कृषकों के पास गन्ना बीज उपलब्ध नहीं है उन्हें चीनी मिल द्वारा गन्ना बीज भी उपलब्ध कराया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ