बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम
एकेडमी में युवा उत्साही शिक्षक नि:शुल्क करते हैं शिक्षण
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । मास एकेडमी अवधानपुर, प्रतापगढ़ में एकेडमी द्वारा आयोजित टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं कैरियर निर्माण कार्यशाला समारोह का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत ज्योति यादव, साक्षी सिंह, अंकिता यादव तथा रिंकू यादव ने गाया। वाणी से स्वागत एकेडमी के सूत्रधार मो०अरहम सिद्दीकी ने किया। तत्पश्चात प्रतियोगिता तथा गत बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाने वालों को शानदार पारितोषिक प्रदान किए गये। मुख्य अतिथि डॉ०दयाराम मौर्य 'रत्न', विशिष्ट अतिथि आनन्दमोहन ओझा को उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये शाल तथा स्मृतिचिह्न से अलंकृत किया गया।
नि:शुल्क एकेडमी संचालित करने के लिए युवा-उत्साही शिक्षकों- रमेश पटेल, विकास नन्दन यादव, नितिन कुमार मौर्य, शोभनाथ पटेल, शुभम सिंह, अभिषेक पाल तथा शिवचंद्र सरोज को डॉ०रत्न, श्री ओझा तथा मो०अरहम सिद्दीकी ने सम्मानित किया। इलाहाबाद से आए कार्यशाला में कौंसिलिंग करने वाले शिक्षक नवीन वर्मा, रविशंकर वर्मा, राधेश्याम कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पूर्व एडीआईओएस डॉ० दयाराम मौर्य 'रत्न' ने एकेडमी में नि:शुल्क शिक्षण करने वाले युवा शिक्षकों की सराहना की। कहा कि शिक्षा दान सबसे महान दान है। शिक्षा से मनुष्य में विवेक उत्पन्न होता है। शिक्षित व्यक्ति परिवार, समाज तथा देश की सेवा के लिए तत्पर होता है। डॉ० रत्न ने जोर देकर कहा कि शिक्षा से आदर्श पीढ़ी का निर्माण होता है । अति विशिष्ट अतिथि आनन्दमोहन ओझा ने कहा कि शिक्षित बच्चे देश के अच्छे कर्णधार बनते हैं। स्पर्धा का युग है। जो संघर्ष करता है वही सफल होता है। माता-पिता का कर्तव्य है कि विना भेदभाव बेटे-बेटियों को उच्च शिक्षा दें। संचालन प्रवक्ता प्रदीप कुमार पाण्डेय ने किया। समारोह में मानसी, अंशू, आदित्य गौड़, अमन विश्वकर्मा, राजियाबानों, काजल पटेल, इंदू रजक, राजबहादुर पटेल ने मनोरंजक तथा शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे। आभार सूत्रधार मो० अरहम सिद्दीकी ने व्यक्त किया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ