Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रामपुर खास को मिलेगा औद्योगिक विकास का मजबूत ढ़ांचा:प्रमोद तिवारी


सांसद ने एमएलसी के साथ सामुदायिक मिलन कार्यक्रमों मे विकास मे तेजी पर दिया जोर
विधायक आराधना मिश्रा मोना ने प्रगतिशील महिलाओं के उत्थान का जताया संकल्प

लालगंज प्रतापगढ़। राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि रामपुर खास के विकास मे तेजी बरकरार रखने के लिये हर जरूरी विकासपरक परियोजनाओं मे तेजी बनायी रखी जायेगी। उन्होनें कहा कि जनता को विकास की मूलभूत सुविधायें मजबूती से मिलती रहे। इसके लिये वह केंद्र राज्य स्तर पर संचालित हो रही सभी योजनाओं का यहां पर वास्तविक क्रियान्वयन कराकर इसे बहुमुखी विकास का केंद्र बनायेगें। बुधवार को पूरे हरिकिशुन गांव मे सामुदायिक मिलन के एक कार्यक्रम को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुये सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस क्षेत्र को बिजली तथा पेयजल के साथ कृषि परक अति महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं से जोड़ने का उनका मिशन रामपुर खास को औद्योगिक विकास के ढ़ांचागत आधार से जोड़ते हुये यहां के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की प्राथमिकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र मे शिक्षा की मजबूती को सर्वांगीण विकास से जोडे जाने के लिये वह सदैव तत्परता से योगदान प्रदान करते रहेगें। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल व संयोजन ग्राम प्रधान बृजेश द्विवेदी ने किया। इसके बाद राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने पंडित का पुरवा एवं चकौड़िया तथा अझारा मे भी विकास एवं जनाकांक्षा पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठियों को संबोधित किया। इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष टीपी यादव, केडी मिश्रा, अरूण शुक्ला, विद्यासागर मिश्र, प्रवीण मिश्र, लल्लन मिश्र, रामचंद्र यादव, रामअभिलाष पाण्डेय, विशालमूर्ति मिश्र, छोटे लाल सरोज, देवानंद मिश्र आदि ने भी क्षेत्रीय विकास एवं मजबूत जनसहयोग पर अपने विचार व्यक्त किये। इसी क्रम मे क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने स्थानीय कस्बे एवं अझारा गांव मे जागरूक महिला प्रतिनिधि मंच के द्वारा आयोजित विकास माला कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि भाग लिया। उन्होनें क्षेत्र मे विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के जरिये प्रगतिशील महिलाओं के उत्थान का संकल्प भी जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य निशा पाण्डेय एवं संचालन डा. पूर्णिमा मिश्रा ने किया। इस मौके पर राममिलन तिवारी, भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, रोहित शुक्ल, महमूद आलम, आचार्य राजेश मिश्र, आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे