लालगंज प्रतापगढ़। नगर पंचायत चुनाव को लेकर जहां बुधवार को प्रत्याशियों के द्वारा विभिन्न वार्डो मे प्रचार अभियान मे विकास के दावे नजर आते रहे। वहीं अनेक प्रत्याशियों द्वारा अब एक दूसरे के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप प्रत्यारोप का भी दौर दिखलाई पड़ने लगा है। पूरा नगर पंचायत क्षेत्र चुनावी सभाओं तथा जनसंपर्क के बीच मतदाताओं को अपने पाले मे करने के लिये प्रत्याशी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। आदर्श आचार संहिता के तहत तहसील मुख्यालय पर बने शिकायत प्रकोष्ठ मे कई प्रत्याशियों द्वारा लिखित व मौखिक तौर पर अपने प्रतिद्वन्दी के खिलाफ प्रचार वाहनों तथा बिना अनुमति के सभायें किये जाने के आरोप की शिकायत बढ़ रही है। वहीं कुछ प्रत्याशियों का आरोप है कि रात मे उनके समर्थन मे लगाये जा रहे प्रचार पोस्टरों को अराजकतत्वों द्वारा हटवाया जा रहा है। जबकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि चुनाव को लेकर प्रत्येक वार्ड मे पुलिस गश्त जारी है और किसी भी प्रकार से शांति एवं व्यवस्था को प्रभावित करने वालों की निगरानी की जा रही है। सीओ तथा कोतवाल की अगुवाई मे अपरान्ह पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च भी किया गया। बुधवार को एसडीएम कोमल यादव का कहना है कि आचार संहिता को लेकर शिकायतों की जांच मे जो भी देाषी पाया जायेगा। उसके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ