अमरचंद्र गुप्ता
मिल रहा व्यापक जनसमर्थन:प्रदीप गुप्ता..
मनकापुर(गोंडा)। नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों नें जन संपर्क तेज कर दिया है।
बुधवार को मनकापुर निकाय चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी रूप में आए पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता ने स्थानीय कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर, आजाद नगर, भगत सिंह, शुभाष नगर, शास्त्री नगर, जवाहर नगर, राजेन्द्र नगर, गायत्री नगर, रफी नगर, पटेल नगर समेत मालिन बस्ती व भट्टपुरवा के वासियों से जन सम्पर्क कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।
इस दौरान उनके साथ रमेश चौधरी, कृष्ण कुमार गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, संतोष कशौधन, राधेश्याम "बप्पा", अमित कुमार पिन्टू, गुंजन कशौधन, राजेन्द्र जायसवाल, डाक्टर आलोक, संजय अजमानी, विक्की सोनी ग्रिजेश कशौधन, मनोज कुमार, रामचंद्र जायसवाल मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ