Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:नगर क्षेत्र की खराब सड़क व धूल धक्कड़ की समस्या का डीएम ने स्वतः संज्ञान


आपात बैठक कर डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को लगाई फटकार, कार्य पूरा न होने पर होगी कार्यवाही
गोण्डा-बलरामपुर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य दिसम्बर अन्त तक हर हाल में पूर्ण कराने हेतु कड़े निर्देश
गोण्डा। डीएम जेबी सिंह ने नगर क्षेत्र की खराब सड़कों व धूल धक्कड़ के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों का स्वतः संज्ञान लेते हुए नगर के अम्बेडकर चैराहे से लेकर बलरामपुर रोड तक बनने वाली सीमेन्टेड फोरलेन रोड का निर्माण कार्य 31 दिसम्बर तक हर हाल में पूर्ण कराने के निर्देश हैं। यह निर्देश डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं।
बैठक में डीएम ने शहरी क्षेत्र की अम्बेडकर चैराहे से लेकर बलरामपुर रोड तक बनने वाली लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लम्बी फोरलेन सीमेन्टेड सड़क के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति व धूल धक्कड़ की समस्या का स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्यदायी संस्था एचडीपीएल व लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड के अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। डीएम ने कहा कि नगर क्षेत्र की गोण्डा बलरामपुर रोड बुरी तरह गढडायुक्त हो गई है जिससे राहगीरों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है इसके साथ ही सड़क पर धूल धक्कड़ अधिक हो गई है जिससे प्रदूषण के साथ-साथ लोग बीमारियों से भी ग्रसित हो रहे हैं। इसलिए सड़क निर्माण कार्य में तत्काल युद्धस्तर पर तेजी लाते हुए निर्माण कार्य दिसम्बर अन्त तक हर हाल में पूरा करा दें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। सड़क निर्माण कार्य हेतु विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य भी धीमी गति से होने पर डीएम ने एक्सईएन पीडब्लूडी प्रान्तीय खण्ड को निर्देश दिए कि तय समय सीमा के भीतर विद्युत पोलों को शिफ्ट कराएं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि रोड के किनारे बिछाई गई पेयजल लाइनों को को भी शिफ्ट कराने का काम तत्काल प्रारम्भ कराएं जिससे सड़क निर्माण में अवरोध न आने पावे। इसके अलावा ईओ नगर पालिका को यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन स्थानों पर सड़क ज्याद खराब हो गई और धूल की समस्या है वहां पर नियमित रूप से जल का छिड़काव कराएं जिससे राहगीरों को परेशानी न हो।
बैठक में पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, एक्सईएन विद्युत अशोक यादव, एक्सईएन पीडब्लूडी प्रान्तीय खण्ड गोण्डा, ईओ नगरपालिका गोण्डा, निर्माणदायी कम्पनी एचडीपीएल के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे