Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा ने नोटबंदी और जीएसटी लाकर व्यापारियों की कमर तोड़ दी:पूर्व मंत्री अवधेश


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद: शाहगंज बाजार में आयोजित स्वागत समारोह में बोलते हुए पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने मौजूदा सरकार पर जनता से छलावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने नोटबंदी और जीएसटी लाकर व्यापारियों की कमर तोड़ दी है सड़क पर घूम रहे छुट्टा जानवरों ने राहगीरों व दो दर्जन से अधिक किसानों की मारकर हत्या कर दी है,प्रदेश के 55 लाख गरीबों की पेंशन बंद करने का काम भाजपा सरकार ने किया है,व्यापारी, किसान,मजदूर,दलित, अल्पसंख्यक सभी मौजूदा सरकार से त्रस्त हैं कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी व अशफाकउल्ला खान जैसे असंख्य लोगों का योगदान रहा है परंतु भाजपा और आरएसएस के लोगों का आजादी की लड़ाई में नाखून कटाने तक का भी योगदान नहीं रहा है,फिर भी भाजपा लोगों को जबरन देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रही है कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वांचल की धरती के सबसे  वरिष्ठ समाजवादी नेता अवधेश प्रसाद को राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी देकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है,जिसका लाभ हमें 2019 में के लोकसभा चुनाव में जरूर मिलेगा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छेदी सिंह ने आगामी निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के सिंबल पर लड़ रहे नेताओं को जिताने का आह्वान किया स्वागत समारोह के संयोजक सपा जिलासचिव बख्तियार खान ने कार्यक्रम का संचालन किया समारोह को हाफिज फैयाज,ब्रह्मानंद यादव,ब्लॉक प्रमुख हरिंग्टनगंज प्रतिनिधि लल्लन कोरी,शाकिर अली उर्फ चिरागु,सपा अल्पसंख्यकसभा मिल्कीपुर अध्यक्ष कमाल अहमद खान,राम तीरथ सिंह,अवधेश सिंह, पूर्व विधायक परशुराम यादव की पुत्री रोली यादव,महेश उपाध्याय,ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, केके मिश्रा,मुमताज अहमद आदि ने संबोधित किया स्वागत समारोह में मोहम्मद साबिर खान,अंजनी यादव,मुख्तार अहमद खान,सुशील सिंह,राम तीरथ रावत,फिरोज खान बीडीसी,रामतीरथ बनोधिया, महादेव यादव,चांद बाबू,रामधोख यादव,रज्जब अली, राम प्रताप यादव, फिरोज अहमद,तालिब खान,तौफीक हुसैन मन्नू,इसरार खान,सोमनाथ यादव, शकील अहमद,मोहम्मद सदीक समेत कई लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अंत में कार्यक्रम का समापन स्वागत समारोह की अध्यक्षता कर रहे लोहिया महिला महाविद्यालय कुचेरा के प्रबंधक राम बहादुर यादव ने धन्यवाद देते हुए बड़ी संख्या में आने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया स्वागत समारोह में मिल्कीपुर वा बीकापुर विधानसभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे