Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:नजराना न देने पर प्रसव में लापरवाही का आरोप ,नवजात की मौत


अमरजीत सिंह 
मवई के उमापुर पीएचसी का मामला ,जांच शुरू
फैजाबाद:मवई के उमापुर पीएचसी में एएनएम और आशा की लापरवाही की वजह से एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है आरोप है कि कुछ रकम के लालच में एएनएम ने प्रसव के दौरान लापरवाही बरती और उसके एक दिन बाद शिशु की मौत हो गई पीड़ित ने पहले टोल फ्री नम्बर पर कम्प्लेन किया जब कोई कार्रवाई नही हुई तो बुधवार को सीएचसी मवई पहुच कर लिखित शिकायत की है घटना 20 अक्टूबर की बताई जा रही हैं सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ निखिल आर्या ने जांच करने के निर्देश दिए हैं जानकारी के मुताबिक बघेड़ी गांव की रहने वाले रामदास साहू की पत्नी शीला देवी को 20 अक्टूबर को प्रसव पीड़ा हुई उसके परिजनों ने गांव की आशा को मोबाइल पर सूचना दी इस पर आशा उनके घर पहुंची और महिला को उमापुर पीएचसी में एएनएम के पास ले जाने के लिए कहा आरोप है कि एएनएम ने महिला के परिजनों से कहा कि प्रसव तो वह करा देगी मगर 1000 रुपये लगेंगे अन्यथा रिफर कर दिया जाएगा रामदास ने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं बाद में रिस्तेदार से उधार लेकर उसे  600 रुपये दिए इसके बाद एएनएम ने गुस्से में होकर महिला का प्रसव कराया महिला ने पुत्री को जन्म दिया उसके बाद एक घंटे बाद ही एएनएम ने महिला को घर भेज दिया उन्होंने बच्चे को कोई टीका भी नहीं लगाया परिजन महिला और नवजात लेकर घर आ गए अगले दिन नवजात की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई परिजनों ने एएनएम और आशा पर लापरवाही का आरोप लगते हुए इसकी शिकायत टोल फ्री नम्बर पर किया पीड़ित परिवार का कहना है कि एएनएम व आशा ने कुछ रकम के लालच में उसके बच्चे की जान ले ली उन्होंने बुधवार को सीएचसी मवई पहुच कर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ निखिल आर्या ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है जांच शुरू कर दी गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे