भव्य शोभायात्रा निकालने के बाद पूरी रात बाला जी जागरण,दूसरे दिन भंडारे के बाद समापन हुआ कार्यक्रम
अमरजीत सिंह
फैजाबाद:मवई चौराहे पर एक शाम बाला जी के नाम,दिन में क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव व मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई रात में विशाल अलौकिक जागरण करवाया गया श्री बाला जी सेवा समिति मवई के तत्वाधान में पूरी रात भक्तो ने बाला जी के जागरण का आनंद लिया जागरण में बाला जी के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक झांकियां दिखाई गई जिसे देख हर कोई झूमने लगा आयोजक मंडल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जागरण में सीता रसोई, अखंड ज्योति, भजन वर्षा, 51 किलो लड्डू, भव्य दरबार फूलों का श्रंगार, छप्पन भोग के अलावा श्री बाला जी का भव्य दरबार सजाया गया जिसमे फूलों की वर्षा के बीच हनुमान जी के दिव्य स्वरूप की झांकी लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रही रात्रि जागरण के दूसरे दिन लंगर का विशेष प्रबंध किया गया।जिसमें क्षेत्र के सभी जाति धर्म सम्प्रदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया रुद्र प्रकाश वर्मा राजेश शर्मा सहित मवई चौराहे के सभी व्यवसाई व क्षेत्र के अन्य लोगो ने सहयोग किया जिसका श्री बाला जी सेवा समिति के लोगों ने आभार प्रकट किया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ