Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैज़ाबाद:महंत राजूदास ने समर्थन दिया तो ऋषिकेश ने कहा कि हमारे गुरु भाई




अमरजीत सिंह 
सपा मेयर प्रत्याशी के द्वारा अमर्यादित बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष का तीखा पलटवार
बंधक जाने की खबरों का राजूदास ने किया खंडन, कहा गुस्से में मोबाईल किया था बंद
फैज़ाबाद :निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान महंत राजूदास ने भाजपा को पूर्ण समर्थन की घोषणा की तो मेयर प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि महंत राजूदास हमारे गुरु भाई है टिकट बंटवारे की बैठक में राजूदास ने ही कहा था कि अगर उन्हे टिकट नहीं मिलता है तो यह टिकट ऋषिकेश को मिल जाय
           प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने सोशल साईट पर चल रहे सपा मेयर प्रत्याशी के अमर्यादित बयान पर तीखा पलटवार किया। बयान को उन्होने अयोध्या की संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ बताया महंत राजूदास ने कहा कि मै कतई नहीं चाहता था कि राष्ट्रवादी विचारधारा से अलग होकर चुनाव लडूं जिस प्रकार सक्रिय होकर संघर्ष किया और इस मुकाम तक पहुंचा राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत हो इसलिए पुनः तनमन धन से सक्रिय होकर लगूंगा गुरुदेव के साथ मुख्यमंत्री की वार्ता हुई उन्होने कहा कि बंधक बनाने की खबरे निराधार है टिकट कटने के गुस्से में मोबाईल बंद कर लिया था
               जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि सोशल साईट पर जिस तरह से सपा मेयर प्रत्याशी ने अपने बयान में अमर्यादित शब्दो का इस्तेमाल किया वह अयोध्या की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है मेयर प्रत्याशी ने यह भी नहीं देखा कि उस समय महिला एमएलसी उनके पीछे खड़ी थी जिन्हे मर्यादित मनोरंजन को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी थी वह अपने कार्यकाल के दौरान मनोरंजन को तो नहीं बढ़ा पाये परन्तु इस दौरान खड़े होकर मुस्कुरा रहे थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे