अमरजीत सिंह
अध्यक्ष पद के लिए अब 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
फ़ैज़ाबाद :नगर पालिका परिषद रूदौली के अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी ने लिया अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है अब चुनाव मैदान में केवल 5 प्रत्याशी हैं इस सम्बन्ध में आर ओ गिरजेश चौधरी ने बताया की अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों में से श्रीमती शाकिरा खातून ने अपना नामांकन पत्र आज वापस ले लिया है इसके साथ ही अब अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में शेष है जिनमे 1-अशोक कसौंधन भाजपा,खिरपत राम शिव सेना,जब्बार अली समाजवादी पार्टी मो तारिक़ एमआईएमआईंएम व नसरीन बानो बहुजन समाज पार्टी से है
कल पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा रूदौली में 22 नवम्बर को प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला जनता द्वारा बैलेट बॉक्स में बंद कर किया जाना है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ