Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

VIDEO:बेटे के पुनर्जन्म का दावा


सत्येन्द्र खरे 
कौशाम्बी:विवादों से घिरा पुनर्जन्म का विषय कौशाम्बी में एक बार फिर से नए रूप में खड़ा हो गया है। सिराथू तहसील के पथरावा गांव के माता-पिता ने पांच वर्षीय अपने बेटे के पुनर्जन्म का दावा कर सबको चौंका दिया है। उनका कहना है कि उनके बेटे का पुर्नजन्म हुआ है। वह अपनी पत्नी व बच्चों का नाम बता रहा है। इसके अलावा वह खुद बताता है कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई थी। वह अजुहा का निवासी है। मासूम के पुर्नजन्म को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।
वीडियो 1 मासूम की जुबानी 

पथरावा निवासी कुलदीप श्रीवास्तव निजी स्कूल में शिक्षक हैं। पांच साल पहले उनकी पत्नी मनीषा श्रीवास्तव ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे का नाम कृष्णा रखा गया। कृष्णा अब पांच साल का है। कृष्णा पहले अक्सर रात को उठकर तोतली आवाज में शांति... चिल्लाता था, लेकिन परिजन समझ नहीं पाते थे। उसकी इस हरकत से मनीषा परेशान हो जाती थी। अब कृष्णा बोलने लगा है। कृष्णा अपनी मां से कहता है कि उसकी पत्नी शांति है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह खुद को अजुहा का निवासी बताता है। साथ ही कहता है कि उसकी मौत 29 जुलाई वर्ष 2012 को गुलामीपुर जीटी रोड पर मार्ग हादसे में हुई थी। वह अजुहा से किताब लेने के लिए निकला था। कृष्णा अक्सर घर वालों से जिद करता है कि वह उसे उसकी पत्नी से मिलाने ले चलें। बच्चों को नहीं देखा है, उनको देखना चाहता है। कृष्णा की यह बातें सुनकर परिजन परेशान हैं। वह अजुहा में उसके परिजनों की तलाश में भी गए, लेकिन अभी तक उनको ऐसा कोई परिवार नहीं मिला है।
वीडियो 2 मासूम की जुबानी 


कुलदीप श्रीवास्तव कहते है कि ‘अक्सर रात में नींद से जगाकर कृष्णा शांति से मिलवाने की जिद करने लगता है। कहता है कि वह बहुत परेशान होगी। उसके बेटे सनी और गुंजन से भी मिलवाओ। उनको देखने का बहुत मन हो रहा है। उसके बेटे उसे बहुत प्यार करते हैं।’ बेटे की हरकतों को पहले हम नजरअंदाज करते रहे। अब उसकी बात पर यकीन हो रहा है। कई बार मैं उसे अजुहा तक लेकर गया, लेनिक वह अजुहा पहुंचते ही रास्ता भटक जाता है। पिछले जन्म की वह तमाम बातें बताता है, लेकिन अपना नाम व सही पता नहीं बता पा रहा है। इससे वह खुद बहुत परेशान है । 
वीडियो पूरी कहानी  मासूम की जुबानी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे