Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:महिला पुलिस कर्मियों ने अभियान चला कर इन नियमों का पालन करने की अपील की


डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज (गोण्डा):- वजीरगंज थाने पर नियुक्त महिला आरक्षियों द्वारा थानाध्यक्ष के निर्देशन में बुद्धवार को यातायात जागरूकता व एंटी रोमियो अभियान के विषय में अभियान चलाया गया।इस क्रम में महिला आरक्षी गण अनन्या पाठक,संयोगिता सिंह,शीतल राठौर,अचला व रचना द्वारा क्षेत्र के रवींद्र सिंह स्मारक पी जी कॉलेज व शीतला देवी मेमोरियल संस्थान वजीरगंज का भ्रमण किया गया।महिला आरक्षियों ने छात्र/छात्राओं को यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी दे कर उन्हें जागरूक किया व इन नियमों का पालन करने की अपील की।
आरक्षियों ने छात्राओं को एंटी रोमियो स्क्वाड के बारे में बताते हुए 1090,1053,108,100 आदि नम्बरों के साथ थानाध्यक्ष का सीयूजी नम्बर व् महिला आरक्षियों के मोबाइल नंबर नोट कराते हुए किसी भी आपात स्थिति में इनका उपयोग करने की सलाह दी।
थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि बुद्धवार से शुरू हुआ यह कार्यक्रम अनवरत क्षेत्र के समस्त 16 इण्टर व् डिग्री कॉलेजों, प्रमुख बाजारों,चौराहों आदि पर चलाया जायेगा।इसके साथ ही जन जागरूकता से सम्बंधित होर्डिंग व् बैनर भी लगाए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे