Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कश्मीर के पूर्व मुख्य्मंत्री और ऋषि कपूर का पुतला फूंका


सुनील गिरी 
हापुड। कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्लाह का कश्मीर पर बयान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है बुधवार को नगर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के तहसील चैराहे पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत सहसंयोजक मौलाना हमीदुल्लाह खां और कार्यकर्ताओ ने कश्मीर के पूर्व मुख्य्मंत्री और ऋषि कपूर का पुतला फूंका है। कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुलाह ने कश्मीर की आजादी को लेकर दिए गए विवादित ब्यान पर मुल्सिम मंच के कार्यकर्ताओ ने कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्लाह का विरोध प्रदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और साथ ही ऋषि कपूर ने पाकिस्तान जाने के ब्यान को भी लेकर भी अब सियासत गरमाने लग गयी है। अब राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के कार्यकर्ताओ ने दोनों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे