हापुड। जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि निदेशक पंचायती राज उ0प्र0 लखनऊ 05 अक्टूबर के निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायत विकास योजना के अन्तर्गत डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप(डी0आर0जी0) के एवं ग्राम पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स गठित की जानी है डिस्ट्रिक रिसोर्स ग्रुप गठन करने के लिए जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड से अभ्यार्थियों की सूची जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी। इसके लिए अभ्यार्थी किसी भी गैर सरकारी संगठन, विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी, ट्रेनर, फ्री-लान्स कन्सलटेन्ट, नेहरू युवा केन्द्र, एन0एस0एस0,से हो सकता है। जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड से प्राप्त आवेदनों में से प्रति विकास खण्डवार 05 अभ्यार्थियों का चयन किया जायेगा जिनकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट तक होनी चाहिऐ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ