सुनील गिरी
हापुड़। सिटी कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग चैराहे के पास रखे ट्रांसफॉर्मर गिरने की कगार पर है। जिससे कभी भी कोई बडा हादसा हो सकता है जिस तरफ विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारीयो का ध्यान नही है शायद विद्युत विभाग कर्मीयो को किसी हादसे का इतंजार है । आपको बता दे की शहर के मुख्य चैराहो मे आने वाला पक्का बाग चैराहे पर रखा ट्रांसफॅार्मर का चबूतरा टूट चुका है जिससे उस पर रखा ट्रांसफॅार्मर कभी भी गिर सकता है। लेकिन विद्युत विभाग कर्मीयो मानो किसी हादसे का इंतजार कर रहा है। स्थानीय लोगों ने चबूतरा ठीक कराने के लिए निगम के अधिकारियों से कई बार गुहार भी लगाई लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एसई से भी की। पक्काबाग निवासी ने बताया कि जिस चबूतरे पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है वह काफी समय से टूटा हुआ है, लेकिन किसी अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। शिकायत करने वालों में रणवीर सिंह, श्यामलाल, संजय, अनिल, अमित कुमार, मोहित सिंहल, अनुज गर्ग, थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ