सुनील गिरी
हापुड। रविवार को पहल एक प्रयास संस्था द्वारा आवास विकास कालौनी के पार्क मे महिलाओ को गीले कूडे से खाद बनाने की विधि का प्रस्तुतिकरण दिया गया। रविवार के अभियान की कप्तान डा0 मुक्ता शर्मा ने बताया की हम किस प्रकार रसोई से निकलने वाले गीले कूडे से खाद बनाकर उसे अपने घरो मे पेड पौधे मे वा साग-सब्जियो मे प्रयोग कर सकते है। डा0 मुक्ता शर्मा ने पहल टीम के साथ घर-घर जाकर महिलाओ को जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष डा0 पराग शर्मा ने कहा की पत्तियो को जलाने से वायु प्रदुषण होता है। अतः उनका उपयोग अर्गेतिक खाद बनाने मे किया जाना चाहिये जिससे हम लोग कीटनाशको के दुष्प्रभाव से बच सकते है। संस्था के सदस्यो ने वहा पर लोगो को साफ-सफाई की महत्वता को समझाया तथा लोगो से सहयोग की अपील की। इस मौके पर अजय नारायण सुंदर त्यागी, राकेश कुमार, सौमिल सिह, प्रभात अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ