सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला बस्ती जिले में सड़क मार्ग से सिद्धार्थनगर जिले के लिए रवाना हो गया। वह लगभग सवा घंटे बस्ती जिले की सीमा में रहे। विजिबिलिटी कम होने के नाते लखनऊ से सिद्धार्थ नगर कपिलवस्तु महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जा रहे योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर फैजाबाद में ही लैंड कर गया। हेलीकॉप्टर के फैजाबाद में उतरते ही अफसरों के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में उन्हें नेशनल हाईवे 28 से बस्ती के लिए रवाना किया गया। उनकी सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए तत्काल जिले की पूरी फोर्स सूचना मिलते ही हाईवे पर अपने-अपने ठिकानों पर जम गई। आपको बता दें विजिबिलिटी कम होने के कारण शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी सड़क मार्ग से लखनऊ से बस्ती के लिए रवाना हुए थे और वापस फिर सड़क मार्ग से ही लखनऊ गए। योगी आदित्यनाथ के काफिले को सकुशल रवाना कर जिले की पुलिस ने राहत की सांस ली है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ