सुनील गिरी
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 5 वर्षीय मासूम के साथ में दरिंदगी के मामले में जनता में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है तो वही नन्नी मासूम इस समय जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है हापुड़ में सैकड़ों लोगों ने मिलकर मासूम बच्ची के लिए कैंडल जलाकर उसके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की और आरोपी को फांसी देने की मांग की ।
कैंडल मार्च में शामिल महिलाओं ने वारदात को अंजाम देने वाले दोषी का अंग काटने की सजा देने की बात कही ,जिससे कि वह तमाम जिंदगी इस तरह के कुकर्म को ना कर सके। साथ ही लोगों ने इलाज में देरी करने वाले डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है लोगों का कहना है कि बच्ची की हालत आज उसी लापरवाह डॉक्टर के कारण खराब है जिसने ढाई घंटे से तड़पती मासूम को इलाज नहीं दिया । लोगों ने हापुड़ तहसील चौराहे से कैंडल मार्च निकालकर नन्ही मासूम के लिए प्रार्थना की और लापरवाह डॉक्टर और वारदात को अंजाम देने वाले हैवान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सख्त कार्यवाही की मांग की


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ