Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:सांसद हरीश ने किया खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । खादी वस्त्र और कुटीर ग्रामोद्योगों का विकास तभी संभव है जब लोग इसे स्वेच्छा से अपनायें तभी महात्मा गांधी के सपने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प साकार होंगे। यह विचार सांसद हरीश द्विवेदी ने रविवार को राजकीय इण्टर कालेज के मैंदान में खादी ग्रामोद्योग विकास समिति द्वारा आयोजित 13 दिवसीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुये व्यक्त किया। 
कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार खादी वस्त्र के साथ ही ग्रामोद्योगांे को विकसित करने के लिये अनेक योजनायें संचालित कर रही है। 
खादी संस्था संघ फेडरेशन अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी मंें कुल 80 दूकाने कानपुर, लखनऊ, बरेली, उन्नाव, आजगमगढ, देवरिया, हरदोई आदि जनपदों की है। इसमें जम्मू कश्मीर, उत्तराखण्ड राज्य के प्रतिष्ठान भी हिस्सा ले रहे हैं। ग्राहकों को कुछ सामानों पर 30 प्रतिशत की विशेष छूट भी दिया जा रहा है।
उदघाटन अवसर पर जगदीश प्रसाद शुक्ल, प्रमोद पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, राजेश पाल चौधरी,  के.के. दूबे, आशीष शुक्ल, अर्जुन उपाध्याय,  वरूण पाण्डेय, विद्यामणि सिंह, आलोक पाण्डेय, राजन ठाकुर, अमरदीप, अभिनव उपाध्याय, मातिवार प्रसाद, अनुराग उपाध्याय,  ओम जी पाण्डेय के साथ ही  बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे