बहराइच। आशा ज्योति केन्द्र/181 महिला हेल्पलाइन बहराइच की सहायता से 08 दिसम्बर को रात्रि 11 बजे बहराइच रेलवे स्टेशन पर मिली देवरिया निवासिनी लावारिस विकलांग महिला मीरा को उसके परिवार से मिलवाया गया। विदित हो कि 08 दिसम्बर को रात्रि 11ः00 बजे रेलवे पुलिस बहराइच ने 181 महिला हेल्पलाइन पर फोन कर एक विकलांग लावारिस महिला के मिलने की सूचनी दी गयी। जिस पर 181 महिला हेल्पलाइन, बहराइच की टीम ने तत्काल मौके पर पहुॅच कर महिला को अपने संरक्षण में ले लिया। महिला हेल्पलाइन की टीम के सदस्यों से बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि उसका नाम मीरा तथा पति का नाम बिरजू है। वह अपने मायके ग्राम बाॅसी थाना भांटपर रानी जिला देवरिया से निकली है और रास्ता भटक गयी। उसका ससुराल बहराइच जिले में ही है, परन्तु वहाॅ का पता उसको नहीं मालूम है। बातचीत के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि सुसराल वालों ने विकलांग होने के कारण महिला को तीन साल पहले घर से निकाल दिया था, तब से वह अपने मायके में रह रही थी। संरक्षण में ली गयी महिला से मिली जानकारी के आधार पर 181 की टीम ने तत्काल देवरिया जनपद की महिला हेल्पलाइन को फोन कर मीरा द्वारा बताये गये पते को सत्यापित करने को कहा गया। जबकि रात भर महिला 181 महिला टीम के संरक्षण में रही। अगले दिन सुबह मीरा के भाई ने 181 महिला हेल्पलाइन को फोन पर बताया गया कि मीरा की ससुराल ग्राम पड़रिया थाना मोतीपुर बहराइच में है। मीरा की ससुराल की बाबत जानकारी प्राप्त हो जाने के फलस्वरूप 181 महिला हेल्पलाइन की टीम महिला को साथ लेकर उसके ससुराल पहुॅची। जहाॅ पर उसके पति व परिवार वालों की काउन्सिलिंग की तथा लिखा-पढ़ी में मीरा को परिवार के सुपुर्द कराया गया। जहाॅ पर मीरा अपने पति व परिवार के साथ खुश है। इस कार्य में 181 महिला हेल्पलाइन टीम का मार्गदर्शन डिप्टी कलेक्टर/जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. संतोष उपाध्याय द्वारा किया गया। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कलेक्टर/जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. संतोष उपाध्याय ने बताया कि महिला को संरक्षण देकर परिवार से मिलाने में 181 महिला हेल्पलाइन बहराइच की टीम कह सुगमकर्ता वन्दना अवस्थी, रचना कटियार, शालिनी सिंह एवं महिला आरक्षी रेखा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
डा. संतोष उपाध्याय ने बताया कि आशा ज्योति केन्द्र/181 महिला हेल्पलाइन जनपद बहराइच में किसी भी प्रकार की हिंसा व छेड़छाड़ से परेशान महिला के लिए तत्काल राहत पहुॅचाने का एक सशक्त माध्यम है। 181 महिला हेल्पलाइन में घरेलू हिंसा से प्रताणित महिला को एक काल पर तत्काल रेस्क्यू मेडिकल, पुलिस सहायता, कानूनी परामर्श इत्यादि की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ