Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:डीएम से ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं के वाल पेन्टिंग कराने की मांग


राकेश गिरी 
बस्ती । जिला पंचायत सदस्य अतीक अहमद ने जिलाधिकारी को पत्र देकर रूधौली विकास खण्ड क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो, जन कल्याणकारी योजनाओं का वाल पेन्टिंग शीघ्र कराये जाने की मांग किया है।
रूधौती तृतीय से जिला पंचायत सदस्य अतीक अहमद ने पत्र में कहा है कि शासन की मंशा है कि ग्राम पंचायत के महत्वपूर्ण स्थानों पर सरकार की योजनाओं, कराये गये विकास कार्यों का वाल पेन्टिंग कराया जाय जिससे नागरिकों को जानकारी मिल सके। अभी तक किसी भी ग्राम पंचायत में दीवाल लेखन नहीं कराया गया है। ग्राम पंचायत सचिव इस कारण से रूचि नहीं ले रहे हैं कि कहीं भ्रष्टाचार के मामले उजागर न हो जाय। मांग किया कि  जनहित में ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं का दीवाल लेखन कराया जाय। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे