मेष: मन में सोचे हुए अधिकतर काम आज पूरे हो सकते हैं। आज आप अपने लिए कुछ फायदेमंद योजनाएं बना सकते हैं। परिवार और मित्रों के सहयोग से आज आप किसी नए काम को अंजाम दे सकते हैं। आज दिन अच्छी योजनाएं बनाने और अच्छे फैसले लेने के लिए है। किसी भी समस्या का समाधान खोजने के लिए भी दिन उत्तम है। आज आपका मन आध्यात्मिक और दार्शनिक विचारों की ओर झुक सकता है। आज मन में उत्पन्न सभी प्रकार के संकोच को त्याग कर अपने काम की ओर ध्यान देना होगा। यदि किसी भी काम को करने के प्रति आपके मन में दृढ़ इच्छा तो बहुत सी बाधाओं के बावजूद आप उस काम को पूरा कर सकते हैं। आज आपकी कुछ समस्याएं बिना प्रयास किए ही हल हो सकती हैं। आज आपका सामना कुछ नए लोगों से हो सकता है, जो ऑफिस और कार्यक्षेत्र में आपकी मदद कर सकते हैं। अध्ययन से जुड़े हुए कार्यों में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आज बहुत से कर्तव्य आप को निभाने होंगे। उन कर्तव्यों का सारा दारोमदार आज आपकी एकाग्रता पर निर्भर करेगा। छोटी मोटी रुकावटें आज आपके सामने आ सकती हैं। आज अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान दें।
वृष:आज आप अपने मन की बातों और विचारों को दूसरों के सामने प्रकट कर सकते हैं। इनसे आपको किसी प्रकार का कोई फायदा मिल सकता है। जो बातें आपको कुछ समय से परेशान कर रही थी उन पर यदि गहराई से विचार करेंगे तो आपका उनका हल अवश्य मिलेगा। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी आपको कुछ मेहनत और करनी होगी। आज आप अपने मित्रों से प्रसन्न रहेंगे। इस प्रसन्नता में भी कोई चुनौती या कोई मौका छुपा हुआ हो सकता है। आपको उसे पहचानना होगा। आज आपको कोई अतिरिक्त समय का काम भी मिल सकता है। इसमें आमदनी अच्छी होगी। परंतु इसके लिए आपको ऑफिस और कार्यक्षेत्र के बाद भी मेहनत करनी होगी। आज आपको कोई आर्थिक लाभ हो सकता है। पैसों के विषय में हर बात दूसरों को ना बताएं। आज आप एकांत में बैठ कर अपने भविष्य के बारे में विचार कर सकते हैं। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। अपनी वाणी के कारण आज आपको परेशान होना पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बरतें। मन में चल रही उथल-पुथल पर आज अवश्य ध्यान दें। ससुराल पक्ष के कारण आज आप अपने आपको थोड़ा तनाव में पाएंगे। आज हर काम अत्यंत सावधानी से करें ।क्योंकि चोट आदि लगने के योग आज बन रहे हैं।
मिथुन:आज आपका अधिकतर समय अपने कार्य क्षेत्र में कोई सुधार करने के लिए बीत सकता है। आज अपना ध्यान काम पर कम और काम करने के तरीकों पर अधिक दें। आज आप अचानक कोई योजना बना सकते हैं, जो आपको भविष्य में अच्छा फायदा देगी। आज आपका कुछ समय मित्रों के साथ बातचीत में भी सकता है। आज आप अपने मन की भावनाओं को दूसरों को बता सकते हैं। जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। पहले की अपेक्षा आज आप अपने आपको बेहतर स्थिति में पाएंगे। थोड़ी बहुत बेचैनी और झुंझलाहट की स्थिति आज आपके मन में हो सकती है। यदि आज आप किसी बड़े फैसले के लिए मन बना रहे हैं, तो इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। उसके लिए अभी सही समय नहीं है। निवास स्थान और नौकरी में बदलाव के लिए जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें। पहले सभी विकल्पों पर विचार कर लें। तभी कोई निर्णय लें। नई योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए अभी और कुछ समय लग सकता है। यदि आज कोई नई नौकरी का प्रस्ताव देता है तो उस पर एक बार विचार अवश्य करें। किसी अति महत्वपूर्ण मामले को लेकर आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मकान और दुकान से लाभ के संकेत मिल रहे हैं।
कर्क:यदि आपके मस्तिष्क में कोई अच्छी योजना है तो उसे कार्यरूप देने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज चारों और आपका प्रभाव बना रहेगा। मित्रों और भाइयों की वजह से आज आपका दिन बहुत अच्छा बीत सकता है। आज आपको कोई रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आज जो भी बातें आप तक पहुंचें उन बातों की तह तक जाने का प्रयास करें। आंख बंद करके किसी पर भरोसा ना करें। आज कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अच्छी तरह उसकी जांच पड़ताल कर लें। आज कहीं पैसा निवेश करने से पहले भी निवेश की छोटी-छोटी बातों पर गौर करें। आज परिस्थितियों के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। लेकिन कोई भी जरूरी फैसला लेने से पूर्व उसकी जानकारी होना आवश्यक है। आधी-अधूरी बातों पर भरोसा करने से आप खुद ही परेशान हो सकते हैं। आज ऑफिस और कार्यक्षेत्र में आपके सामने कोई उत्साहवर्धक की स्थिति बन सकती है। कामकाज में आज आपका मन लगा रहेगा। आज आप कोई छोटी मोटी यात्रा कर सकते हैं। आज यदि कोई बुजुर्ग आपसे मदद मांगता है तो उसे इंकार ना करें। माता पिता पर क्रोध करना आज आपके लिए बहुत अधिक हानिकारक हो सकता है। इसलिए ऐसी स्थितियों से बचने का प्रयास करें। आज आपके मित्रों के कारण आपका उत्साह बढ़ेगा।
सिंह:आज आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे लाभ उससे भी अधिक मिलेगा। दिन आज आपके लिए शुभ फल देने वाला होगा। कार्यक्षेत्र और ऑफिस में आज आप वेतन वृद्धि या तरक्की के लिए अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। आज आपके सभी काम मित्रों और भाइयों की मदद से पूरे हो सकते हैं। अपने व्यवहार में आज लचीला रुख अपनाएं। जीवनसाथी के साथ आज कुछ मतभेद होने के योग बन रहे हैं। इसलिए अपने निजी संबंधों की ओर ध्यान दें। आज आप और आपका जीवन साथी घर परिवार के कामों से अपने आपको अत्यंत थके हुए महसूस कर सकते हैं। जिसके लिए आपको आराम की जरूरत भी होगी। परंतु शाम से पहले आपको इसका समय शायद ही मिले। आज आप अधिक परिश्रम के कामों में पढ़ने के बजाए पैसों से जुड़े हुए मामलों पर ध्यान दें, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कुछ आर्थिक मामले अटक सकते हैं। स्थितियां साफ ना होने के बावजूद भी आज आपको आगे बढ़ना होगा। आज आपके विरोधी आपके लिए कुछ नहीं मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। लेकिन आपको धैर्य और शांति से काम लेना होगा। जहां पर अधिक तनावपूर्ण स्थिति बन रही है वहां से अपने आप को अलग कर लेना ही आपके लिए बेहतर होगा। आज किसी भी मामले को लेकर अडियल रूख ना अपनाएं। इससे आपकी समस्याएं और अधिक बढ़ सकती हैं।
कन्या: आज आप अपने रोजाना के कार्यों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज अपना कोई भी काम दूसरों के भरोसे ना छोड़ें और जो काम आप आज कर सकते हैं उसे कल के लिए बिल्कुल भी ना छोड़े। अपनी बातों और स्वभाव में ईमानदारी को प्राथमिकता दें। यदि आज आप ईमानदारी का साथ नहीं देंगे तो यह आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज छोटी मोटी परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं। आज कोई व्यक्ति आपको कुछ गलत करने के लिए उकसा सकता है। आपके लिए उसे टालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन यदि आप इसे स्वीकार करते हैं तो आपको अधिक जोखिम उठाना होगा। इसलिए सावधान रहें। घर के आसपास का माहौल भी आज आपको कुछ परेशान कर सकता है। इस स्थिति में भी धैर्य और शांति बनाए रखने से कुछ समय में सभी कुछ सामान्य हो जाएगा। जिन बातों और चीजों में आपका बस नहीं चलता उन्हें लेकर किसी भी तरह परेशान ना हों। समय के साथ चलने का प्रयास करें। इससे आपका मन भी सकारात्मक बना रहेगा। आज कोई पारिवारिक विवाद का हल निकाल सकता है। आज आपका अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। संबंधों में चला आ रहा तनाव आज कुछ कम होगा।
तुला:आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। अपने कामों को पूरा करने के लिए आपको आज अधिक परिश्रम करना होगा। जो काम आज अपने मन से करेंगे उसमें आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अभी आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होने हैं। इसके लिए अपने मन को सकारात्मक बनाए रखें। आज आप जो भी फैसला करेंगे, उसका प्रभाव आपको अपने भविष्य में देखने को मिलेगा। आज आप अधिक व्यस्त रहेंगे और इससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। जीवन की दौड़ में आज आप दूसरों से आगे निकल जाना चाहेंगे और इसके लिए जी तोड़ मेहनत भी करेंगे। आज दूसरे लोगों की तुलना अपने आप से ना करें। आज ऑफिस और कार्यक्षेत्र में आपके हुनर और प्रतिभा की तारीफ हो सकती है। आज कठोर परिश्रम करने से आपकी सफलता लगभग तय है। आज केवल उन्हीं कामों को हाथ में लें जिन कामों को आप आराम से कर सकते हैं। ताकि आगे चलकर आपको कोई परेशानी ना झेलनी पड़े। आज आपके किसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज आपका व्यवहार तो सबके साथ सामान्य रहेगा परंतु आपके व्यवहार का कुछ लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं। इसलिए आप सावधान बने रहें। आज आप जो भी खर्च करें वह सोच समझकर करें।
वृश्चिक:आज आप अपना कुछ समय अपने लिए निकाल सकते हैं और प्रेम की ओर आपका ध्यान रहेगा। संबंधों में चल रही तनावपूर्ण स्थिति जिसे आप पिछले कुछ समय से अनदेखी कर रहे थे, उसका अच्छा और स्थाई समाधान निकलने से आज आप प्रसन्न होंगे। आज कोई बड़ा लाभ आपको हो सकता है। आज मन में विचारों का आवागमन बहुत तेजी के साथ होगा। परंतु यह विचार यदि पैसे से संबंधित है तो हो सकता है कई लोग आपका विरोध करें। आज अपने पैसों से संबंधित स्थिति पर अवश्य ध्यान दें। जरूरत से अधिक खर्च करना आज आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कार्यक्षेत्र और ऑफिस में आज उच्च अधिकारी आपसे आपके और आपके साथियों के काम की जानकारी ले सकते हैं। आज आप यात्रा का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। इस यात्रा में खर्च भी कुछ अधिक होगा। व्यापार से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फैसला यदि कुछ समय के लिए टाल दें तो यह आपके लिए ठीक रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी कुछ समय और लग सकता है। इसमें आप जो भी प्रयास करेंगे उसने आपको सफलता नहीं मिलेगी। आज आप कोई छोटी-मोटी यात्रा भी कर सकते हैं।
धनु:आज आप दिभर कामकाज में व्यस्त रहेंगे। कामकाज का माहौल अच्छा रहेगा। परिस्थितियों और लोगों से आज आपको मदद मिलेगी। अचानक कोई फैसला करना आज आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आज दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आप अपनी किसी पुरानी समस्या का समाधान ढूंढ सकते हैं, जिससे आपको राहत महसूस होगी। विपरीत परिस्थितियों को आज शांति और धैर्य के साथ बिताएं। आज कई लोगों की नजर आप पर हो सकती है, इसलिए अपने काम और बातों पर आज आप ध्यान दें। किसी भी चीज की अधिकता आपके लिए अच्छी नहीं है। छोटी मोटी कठिनाइयों के बावजूद आज आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी और लोग उसकी सराहना भी करेंगे। अधिक जोश में आकर आज खरीदारी करना आपके लिए ठीक नहीं है। कुछ समय पहले आपने जो भी कोशिशें की है उसका परिणाम जानने के लिए आज आप उत्सुक हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए अभी आपको कुछ समय और इंतजार करना होगा। किसी मित्र, प्रेमी और संबंधी की सेहत को लेकर आज आप चिंता कर सकते हैं। आज जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना आज आपके लिए जरूरी होगा। आज अपने मुंह मियां मिट्ठू बिल्कुल भी ना बनें। आज अपने हर काम में आपको सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।
मकर:आज आपके मन में पूरा आत्मविश्वास होगा, लेकिन फिर भी कुछ चिंताएं आज लगातार बनी रह सकती है। रोजमर्रा के कार्यो को पूरा करने के लिए आज भाग्य का साथ कुछ कम ही मिलेगा। अचानक धन हानि होने के योग भी आज बन रहे हैं। इसलिए अत्यंत सावधानी आवश्यक है। आज आप अपने मित्रों को लेकर किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। मित्रों के साथ आज किसी बात को लेकर आपकी अनबन हो सकती है। लेकिन प्रेमी लोगों के लिए दिन आज अच्छा होगा। परिवार के पुराने मित्र आज आपके कोई काम आ सकते हैं। व्यापार में आज किसी पुराने सौदे पर कोई बड़ा फैसला ना करें। आज आपको हर काम अपने बल पर पूरा करना होगा। इसमें आप किसी से मदद की उम्मीद ना करें। यदि आप स्वयं प्रयास करते हैं तो उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप जिस काम से भली भांति परिचित हैं उस काम को छोड़कर किसी दूसरे काम में आज हाथ ना आजमाएं। आज अपने क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। ऑफिस और कार्य क्षेत्र में आज आपको वेतन वृद्धि या तरक्की मिलने की ज्यादा उम्मीद है और इसका एहसास आपको पहले से ही हो सकता है। दूसरों के प्रति आज आपके मन में संवेदनशीलता की भावना होगी। निवास स्थान या नौकरी में परिवर्तन के लिए आज आप अपना मन बना सकते हैं।
कुंभ: आज आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। भाग्य का आज पूरा साथ आपको मिलेगा। किसी सम्मान या पुरस्कार की प्राप्ति आज आपको हो सकती है। आज आपको कोई नया काम सौंपा जा सकता है। परंतु उस काम में जल्दी परिणाम के चक्कर में ना पड़ें। पहले उस काम को समझ लेना आपके लिए बहुत जरूरी है। आज आप कोई नई योजना बना सकते हैं। व्यापार और नौकरी से संबंधित कोई फैसला आज आप करना चाहते हैं तो कर लें। आज आप किसी पर अपना महत्व जताने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों को लेकर आज कुछ चिंता आपके मन में हो सकती है। इस मामले में जो भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है, वह स्वयं ही कुछ समय में हल हो जाएगी। अपने पैसों से संबंधित स्थिति को सुधारने के लिए आज आप कोई नई योजना को अंजाम दे सकते हैं। आज किसी भी तरह की सौदेबाजी में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको किसी बात का पूर्वाभास हो सकता है। आज मन में नए-नए विचार आते रहेंगे। आज किसी तरह की मुश्किल या किसी काम में देरी होने की वजह से आपका मन झुंझला सकता है। उस पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। अपनी जिद के द्वारा कोई भी काम पूरा करने का प्रयास न करें। किसी ऐसे काम को जिसकी जानकारी आपको नहीं है विशेषज्ञयों की सलाह लेकर करना आपके लिए लाभदायक होगा।
मीन:आज आपको अपनी जुबान पर लगाम रखना होगा। आप कहना कुछ चाहेंगे और आपके मुंह से कुछ और निकलेगा। आज आप दूसरों पर अपना अच्छा प्रभाव जमा सकते हैं। मन में एक तरह की घबराहट की स्थिति आज बनी रहेगी। परंतु फिर भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन हानि होने के योग आज बन रहे हैं। अतः आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसला लें। आज आपको हर प्रकार के विवाद से दूर रहना होगा। मन में चल रही डर की स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें। होने वाले बदलावों से आप आज असंतुष्ट नजर आएंगे। लेकिन यह बदलाव स्वभाविक हैं और आगे चलकर आपको लाभ देंगे। जो बातें और चीजें आपको इस वक्त परेशान कर रही हैं, यदि आप शांत मन से उन पर विचार करें तो आप पाएंगे कि वह उतने गलत नहीं है जितना आप सोच रहे हैं। आज अपने द्वारा चुने गए लक्ष्य में बदलाव की इच्छा आपके मन में हो सकती है। लेकिन जो भी फैसला करें उसे सोच-समझकर करें। जल्दबाजी में किया गया कोई भी फैसला आपके लिए ठीक नहीं है। पार्टनरशिप और संबंधों के बारे में आज आपके मन में कोई आशंका जन्म ले सकती है। लेकिन आपको समय के बदलने का इंतजार करना होगा। तब तक आपको धैर्य रखना होगा। आज लोग आपकी बातों और विचारों से असहमति जता सकते हैं। आज आप अपने आस पड़ोस के लोगों से कोई सलाह ले सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ