Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:पत्रकार पर लगातार हमले की घटनाओं पर युवा प्रेस क्लब ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम


वासुदेव यादव
मामले में अभियुक्तो की गिरफ्तारी व सुरक्षा न मिलने पर आन्दोलन की चेतावनी
एसएसपी से मिला पत्रकारो का प्रतिनिधिमंडल, कारवाई के लिए दिया ज्ञापन 


फैजाबाद।
           मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपितो के बढ़े मनोबल के कारण पत्रकार के आवास पर 30 दिसम्बर की शाम हुए पथराव की अयोध्या फैजाबाद के पत्रकारों ने कड़ी निंदा की है। 
    युवा प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारो ने एसएसपी सुभाष सिंह बघेल से मुलाकात की व अभियुक्तो की गिरफ्तारी व पत्रकार को सुरक्षा देने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
 ज्ञापन में पत्रकारो ने प्रशासन को कारवाई के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी हो। अपेक्षित कारवाई न होने पर सभी पत्रकार संगठनों के वार्ता करके बड़े आन्दोलन की ओर अग्रसर होने की चेतावनी भी दी गयी है। 
29 दिसम्बर की सुबह व 30 दिसम्बर की शाम पत्रकार हमले की दो घटनाओं के विरोध में दर्जनों पत्रकारो ने रविवार को एसएसपी से उनके आवास पर मुलाकात की गयी। युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष चन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने पत्रकार के साथ हुई घटना को विस्तार से बताया। पत्रकारों ने मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपितो के द्वारा दूसरे दिन फिर पथराव होने व 100 नम्बर पर फोन व अधिकारियों को सूचना के बाद भी दो घंटे बाद पुलिस के पहुंचने का मुद्दा प्रमुखतया से उठाया गया। चन्द्रमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 29 की सुबह घर के दरवाजे कार हटाने का अनुरोध करने पर साकेत कालेज के छात्र संघ में उपमंत्री प्रत्याशी राम आशीष वर्मा व उनके समर्थकों ने पत्रकार पंकज सनाढ्य व उनके भाई प्रवीन की पिटाई की थी। जिसमें अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। 30 की शाम पुनः पत्रकार के घर पर पथराव किया गया।  एसएसपी ने उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया हैं। 
एसएसपी से मुलाकात करने वालों में प्रमुख रुप से पृथ्वीराज सिंह, वासुदेव यादव, सीएम यादव, पवन मिश्र, रुपेश श्रीवास्तव, नरेन्द्र मिश्र, अमिताभ श्रीवास्तव, भानू प्रताप सिंह, बमबम यादव, अनूप श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, कन्हैया कश्यप, राम कृष्ण पाण्डेय, शिवपूजन मांझी, पवन खरवार, दीपक पाठक, अखिलेश गुप्ता, विशाल श्रीवास्तव, महेन्द्र कुमार, रवीन्द्र सिंह, जीतू निषाद, नौशाद आलम, मनोज तिवारी, आचार्य स्कन्द दास, करन प्रजापति, ओमकार पाण्डेय, प्रशांत यादव, सत्य प्रकाश, प्रमोद पाण्डेय, महेश शंकर, समीर साही, विनय सिन्हा, शंकर श्रीवास्तव व राकेश तिवारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे