Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पेट्रोल पम्प मैनेजर को धक्का देकर 5.58 लाख लूटे


नकाबपोश पल्सर सवार बदमाशों ने किया वारदात 
मनीष ओझा 
प्रतापगढ़ । जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कायस्थ पट्टी के पास पल्सर सवार नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पम्प मैनेजर को दिन दहाड़े धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही रूपए का बैग लूटकर भाग गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। उधर दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मचा है। 
रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव राजापुर खरहर में आदर्श पेट्रोल पम्प स्थापित है। उसमें रानीगंज के ही गांव थाहीपुर निवासी अब्दुल रसीद मैनेजर के पद पर काम करता है। उसने आज सुबह बैग में पांच लाख 58 हजार रूपए रखा। इसके बाद बैग को स्कूटी में टांगकर पैसे को बैंक में जमा करने के लिए रानीगंज जाने लगा। जब वह कायस्थ पट्टी गांव के समीप पहुंचा तो पल्सर सवार तीन नकाब पोश बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह स्कूटी समेत गिर पड़ा। उधर उसके उठने के पूर्व ही बदमाश उसकी स्कूल में टंगा रूपए का बैग लेकर प्रतापगढ़ की तरफ बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचाया तो तमाम स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उधर ग्रामीणों के पहुंचने तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। इसके बाद उसने थाने पर जाकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है। उधर पम्प मैनेजर के साथ दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मचा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे