डॉ ओपी भारती
गोण्डा ( वजीरगंज ):-वजीरगंज क्षेत्र के रामपुर खरहटा में बोरिंग पर पम्पिंग सेट इंजन बांधने को लेकर विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया । जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में हो रहा है। पीड़ित जिलेदार सिंह के अनुसार उनकी बोरिंग पर गांव के ही दीनानाथ, विश्वनाथ व तिलकराम जबरन इंजन बांध रहे थे। मना करने पर हमलावर होते हुए लाठी-डंडो पिटाई कर दी जिसे उसे गम्भीर चोटे आयीं है। जिसका स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरी घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर गोरथनिया गांव की है। यहाँ के निवासी रामदेव ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका खेत गांव के दबंग वृजमोहन,रामनिवास, रामकृपाल व इन्द्र प्रताप ने जबरन कब्जा कर लिया। मना करने पर उसे मारा-पीटा गया। उसने उचित कार्यवाही की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ