बहराईच तहसील सदर में सम्पन्न हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम निर्धन, असहाय व निराश्रितों को कड़ाके की ठण्ड से राहत दिलाये जाने के उद्देश्य से तहसील सदर में आयोजित जनपद स्तरीय कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान अपर
जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, उप जिलाधिकारी एस.पी. शुक्ल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, उपाध्यक्ष रण विजय सिंह, महामंत्री मनजीत सिंह आहलूवालिया व तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से 102 लोगों को कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धन, असहाय व निराश्रीत लोगों के प्रति प्रदेश सरकार संवेदनशील है वे अपने को असहाय न समझें उन्हें शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं मुहैया करायी जायंेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जानकारी देते हुए कहा कि गाॅव, गरीब व किसान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। सरकार चाहती है कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो। उन्होंने कहा कि निर्धन, असहाय, निराश्रित व कमज़ोर लोगों को त्वरित राहत पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कम्बल वितरण एवं अलाव की व्यवस्था करायी जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ