Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराईच कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष व कर्मचारियों संग बैठक करते जिलाधिकारी


बहराईच कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष व कर्मचारियों संग बैठक करते जिलाधिकारी।

कूड़ा कलेक्शन प्वाईन्ट पर कूड़ेदान रखवायें जायें: जिलाधिकारी

बहराइच। बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छता सर्वेक्षण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने नगर मजिस्टेªट को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र के विद्यालयों में जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाय। श्री सिंह ने यह भी निर्देश दिया कि इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता एमओएचयूए ऐप डाउनलोड करने के लिए भी प्रेरित किया जाय। साथ ही लोगों को यह भी सन्देश दिया कि अपना कूड़ा वे निर्धारित स्थानों तथा डस्टबिन में ही डालें। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता एमओएचयूए ऐप कूड़ा निस्तारण के लिए एक जादू की झप्पी की तरह है। इस ऐप से लोगों को कूड़ा निस्तारण सम्बन्धी शिकायतों के लिए नगर पालिका नहीं जाना पड़ेगा। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि इस ऐप को डाउनलोड कर इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग भी करें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि लोगों को ऐप डालनलोडिंग करने की जानकारी प्रदान की जाये।जिलाधिकारी ने अधि.अधि नगर पालिका परिषद को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र में जिन-जिन स्थानों पर कूड़ा डाला जाता है वहाॅ पर कूड़ेदान रखवायें और नगरवासियों को संदेश दिया जायं कि नगरवासी इधर उधर कूड़ा करकट न डाल कर निर्धारित स्थान पर हीं कूड़ा डालें। श्री सिंह ने वार्डवार गठित स्वच्छता समितियों की नियमित बैठकें आयोजित कर स्वच्छता के संदेश का व्यापक प्रचार प्रसार कराये जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वार्डवार गठित स्वच्छता समितियों की निगरानी के लिए एक निगरानी समिति का भी गठन किया जाए जिसमें एक अधिकारी को भी रखा जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि वार्डवार गठित समितियों की अलग से बैठक आयोजित की जाय। समिति की बैठक में नगर निकायों के अध्यक्षों व सभासदों को आमंत्रित किया जाय। जिलाधिकारी ने स्वच्छता ऐप के लिए नामित जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि ऐप डाउनलोडिंग व ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति से प्रतिदिन अवगत कराते रहें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह, बेसिक शिक्षाधिकारी डा. अमरकान्त सिंह, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार, एआरएम रोडवेज अवधेश कुमार पाल, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वच्छता ऐप व सर्वेक्षण गौतम मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे