Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच तीन जुआडी जुवा खेलते गिरफ्तार कर भेजा जेल,


बहराइच(जरवलरोड)। जरवलरोड पुलिस ने गस्त के दौरान जुआ खेल रहे तीन लोगों को भारतीय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक व्यक्ति भागने में कामयाब रहा है। उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह सिपाही राजेश यादव राकेश यादव के साथ घाघराघाट पुलिस बूथ के पश्चिम बंधे पर गस्त कर रहे थे ।

गस्त के दौरान मल्लाहन पुरवा तपेसिपाह के पास पुलिस ने चार लोगों को गुमटी की आड में जुआ खेलते देखा। पुलिस टीम को देखकर सभी लोग भागने लगे। टीम ने दौडाकर राम स्वरूप पुत्र रामखेलावन, धर्मराज पुत्र जोधे, रामराज पुत्र जोधे निवासी ग्राम तपेसिपाह को पकड लिया, तथा एक ब्यक्ति भागने में कामयाब रहा। इनके पास से 820 रूपये नकद, 40 रूपये नकद फड पर तथा एक सफेद गमछा बरामद हुआ है। पुलिस ने 13 G एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जुए के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे