बहराईच ठगों ने छात्रा को फोन कर इलाहाबाद बैंक के एक एकाउंट में 3500 रुपये जमा कराए। जबकि दोबारा फोन कर
बहराइच।बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगों ने छात्रा को फोन कर इलाहाबाद बैंक के एक एकाउंट में 3500 रुपये जमा कराए। जबकि दोबारा फोन कर 25 हजार रुपये स्टेट बैंक के एक एकाउंट में जमा करने के लिए कहा। ठगी का संदेह होने पर पीड़िता ने एसपी जुगुल किशोर को शिकायती पत्र दिया। एसपी ने नगर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगर कोतवाली के नाजिरपुरा पश्चिमी मोहल्ला निवासी शाह मोहम्मद राइनी की बेटी मैमूना खातून ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत काफी समय पहले आवेदन किया था। गुरुवार को अपराह्न लगभग 1:41 बजे मैमूना के मोबाइल नंबर पर दूसरे नम्बर से काल आई कि आपके खाते में पीएम मोदी ने दो लाख रुपये भेजा है, लेकिन रुपये पाने के लिए पहले इलाहाबाद बैंक शाखा छावनी बाजार में अर्चना मिश्रा के खाता संख्या 50403303427 में 3500 रुपये जमा करने होंगे।
जमा न करने पर रुपया सरकारी खजाने में चला जाएगा। जिस पर मैमूना ने 3500 रुपये अर्चना मिश्रा के खाते में जमा कर दिए। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे फिर दूसरे नम्बर से फोन आया कि 25 हजार रुपये सहदेव कुशवाहा के स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाता संख्या 035090239941 में जमा कर दो नहीं तो दो लाख रुपये नहीं मिलेंगे। दोपहर में एक बार फोन आया और रुपये जमा करने का दबाव बनाया गया। यह बात मैमूना ने जब परिजनों को बताई तो लोगों को संदेह हुआ। मैमूना ने पिता के साथ एसपी जुगुल किशोर से मुलाकात कर मामले की जांच व दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ