Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच इस कंपाऊ ठंड में होमगार्ड के जवानों को गर्म वर्दी वितरित न किए जाने से होमगार्ड नाराज



गर्म वर्दी की माँग कर रहे होमगार्ड जवान,बहराइच। उत्तर प्रदेश होमगार्डस अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को कपूरथला परिसर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश वर्मा व संचालन महामंत्री शोभाराम चौरसिया ने किया। बैठक में होमगाडरें ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा की। कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि अक्टूबर से आज तक जवानों को उनका पारिश्रमिक भत्ता नहीं दिया गया है, जिससे जवानों का परिवार भुखमरी की कगार पर है।

उन्होंने हाड़ कंपाऊ ठंड में जवानों को गर्म वर्दी वितरित न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द ड्यूटी करने वाले जवानों को गर्म कपड़ें दिए जाने की मांग की। जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत श्रीवास्तव ने जवानों की एकता पर बल देने की बात कही। इस मौके पर राममूरत शुक्ला, अरविंद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे