Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराईच ग्रामवासियों की ओर से सफाई कर्मी की शिकायत प्राप्त होने पर डीएम, ने लगाई चौपाल,



बहराइच के ग्राम करमुल्लापुर भग्गड़वा में जिलाधिकारी ने लगायी चैपाल जनपद केे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक शनिवार को संचालित किये जा रहे सफाई अभियान अन्तर्गत जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ब्लाक हुजूरपुर के ग्राम करमुल्लापुर भग्गड़वा का भ्रमण कर गाॅव की साफ-सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया तथा माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजित चैपाल का शुभारम्भ किया।

चैपाल के दौरान जिलाधिकारी ने गरीब व असहाय लोगों का कम्बल का वितरण किया तथा अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने वाली माताओं को सम्मानित भी किया। चैपाल के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय आनन्दपुर खास प्रथम व करमुल्ला के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती बन्दना, स्वागतगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। चैपाल के दौरान ग्रामवासियों की ओर से सफाई कर्मी की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि गाॅव में तैनात सफाईकर्मी रामदीन को तत्काल बर्खास्त कर दिया जाये। गाॅव के लोगों ने यह भी बताया कि यहाॅ पर ज्यादातर लोगों के राशन कार्ड नहीं बने है। इस स्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सप्लाई इंस्पेक्टर के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया साथ ही उप जिलाधिकारी कैसरगंज पंकज कुमार से कहा कि एक सप्ताह के अन्दर ग्राम के पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवा दें।जिलाधिकारी ने कहा कि चैपाल का आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि सभी लोग जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठायें। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है कि 2018 तक सभी लोगों को शौचालय तथा 2022 तक सभी को आवास मुहैय्या हो जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि लेखपाल से सत्यापन कराकर सभी खराब हैण्डपम्पों को क्रियाशील करा दिया जाये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि ग्राम के सम्पर्क मार्ग की मरम्मत का जल्द ही करा दिया जायेगा। उन्होंने ग्राम प्रधान से कहा कि 02 माह के अन्दर सभी लक्षित 100 शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण करा दें ताकि ग्राम को ओडीएफ ग्राम घोषित किया जा सके। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि सम्पन्न लोग अपने संसाधन से शौचालयों का निर्माण स्वयं करा लें तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी संचित सिंह व परशुराम कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में चैपाल के आयोजन के लिए जिलाधिकारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि चैपाल के आयोजन से जहाॅ तमाम योजनाओं की जानकारी लोगों को होती है वहीं एक ही स्थान पर उनकी नाना प्रकार की समस्याओं का भी निस्तारण हो जाता है। उन लोगों ने विभिन्न प्रकार की पेंशन का लाभ पात्र लोगों को दिलाये जाने के लिए गाॅव में शिविर आयोजित करने का सुझाव भी दिया। उप जिलाधिकारी पंकज कुमार ने चैपाल को सम्बोधित करते हुए लोगों से अपील की कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा न करें, क्योकि यह सम्पत्ति सभी के उपयोग के लिए होती है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में कड़े कदम उठा रही है ताकि भू-माफियाओं व अवैध कब्ज़ेदारों से सरकारी व सार्वजनिक भूमि को मुक्त कराया जाये। श्री कुमार ने लोगों से यह भी अपील की कि गाॅव में सौहार्दपूर्ण माहौल में एक दूसरे के साथ मिलकर रहें। चैपाल के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए अभिमन्यु सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उप निदेशक कृषि डा. आर.के सिंह ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, डीपीएम एनएचएम डा. आर.बी. यादव ने टीकाकरण एवं प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, जिला दिव्यांग जन विकास अधिकारी अशोक कुमार गौतम तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. अमर कान्त सिंह ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करायी।  कार्यक्रम का संचालन खण्ड विकास अधिकारी तेजवन्त सिंह ने किया। जबकि प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोकी नाथ गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम चन्द्र, सांसद बहराइच के प्रतिनिधि हरिश्चन्द्र गुप्ता, समाजसेवी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, संजय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रकाश सहित अन्य गणमान्यजन व भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे