बहराइच। जिले में इन दिनों अप्राधियोँ के लिए काल काल बन रही एसपी जुगुल किशोर की पुलिस टीम। तेज तर्रार कप्तान के निर्देशन में कोतवाली नगर की टीम को बड़ी कामयाबी
मिली बताते चले 9/10.12.2017 को बन्धन गेस्ट हाउस पर हुए नितेश मिश्रा निर्मम हत्या काण्ड का खुलासा शुक्रवार कोतवाली नगर की टीम ने कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया।पुलिस कप्तान जुगुल किशोर के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अजय प्रताप अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं अतुल कुमार यादव क्षेत्राधिकारी नगर बहराइच के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर केडीसी के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 5065/17 धारा 302/34 IPC के तहत अभियुक्तगण तारिक पुत्र कमर हुसैन उर्फ कमर इस्लाम निवासी रायपुर राजा थाना को0 देहात बहराइच,साहिद पुत्र छक्कू निवासी छोटी बाजार थाना को0नगर बहराइच को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गण अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चुनावी रंजिश की बात को लेकर मृतक नितेश मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा पुत्र स्व.विनय प्रकाश मिश्रा निवासी रायपुर राजा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच कि दिनांक 9/10.12.2017 को बन्धन गेस्ट हाउस के बाहर हत्या कर दिए थे l गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान तारिक पुत्र कमर हुसैन उर्फ कमर इस्लाम निवासी रायपुर राजा थाना को० देहात, साहिद पुत्र छक्कू निवासी छोटी बाजार थाना को०नगर के रूप में हुई। गिरफ्तारी टीम करने वाली टीम में प्रमोद कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना को.नगर, शशि भूषण पाण्डेय वरिष्ट उप निरीक्षक थाना को.नगर, का.उदय वीर सिंह थाना को.नगर, का. ओम प्रकाश यादव थाना को.नगर, का. सूरज गौड़ थाना को.नगर, का. विकाश गौड़ थाना को.नगर, का.रवि कुमार शाह थाना को.नगर बहराइच



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ