डॉ ओपी भारती
गोण्डा (वजीरगंज ):- वजीरगंज क्षेत्र के करौंदी में एक युवक ने भाभी के साथ मनमानी करने की कोशिश की, नही मानने पर दबंगई दिखाते हुए डायल 100 को बुला लिया, लेकिन पुलिस के पहुँचते ही वो मौके से फरार हो गया। उक्त युवक बम्बई में रहता है ।घर में उसकी विधवा भाभी अकेले रहती है ।गुरुवार को वह घर आया और रात में मनमानी करने की कोशिश की ।भाभी के न मानने पर उसने डायल 100 पर फोन कर खुद को भाभी द्वारा पीटने की बात बताते हुए बचाने की गुहार की। पुलिस के मौके पर पहुँचते ही मोबाइल ऑफ करके मौके से फरार हो गया। पुलिस वहाँ से वापस आने का नाटक कर थोड़ी दूर पर रुक गयी और पुलिस वाले पैदल ही मौके पर जा पहुँचे। तो युवक वापस आकर पुनः मनमानी पर उतारू था।जिसे मौके से पकड़ कर थाने ले आया गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि मामला आया है।उचित कार्यवाही की जा रही है। हालांकि सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भाभी ने देवर को इस हिदायत के साथ माफ कर दिया है कि वह ऐसी हरकत दुबारा नही करेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ