![]() |
| मिल से निकला केमिकल युक्त पानी |
अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद :रौज़ा गाँव चीनी मिल के गंदे व् केमिकल युक्त पानी से शुगर मिल से सटे हुए किसानों की कई बीघा भूमि की फसल हुई नष्ट।शिकायत के बावजूद भी मिल प्रबन्धन द्दारा नहीं लिया गया संज्ञान
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों रौज़ा गाँव चीनी मिल का गन्दा व् केमिकल युक्त पानी मिल कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से मिल से निकल कर मिल से सटे हुए किसानों के खेत में भर गया जिससे स्थानीय किसान जिनमे सैयद आली हुसैन,सैयद शाहिद हुसैन,सैयद ज़ाहिद हुसैन,सैयद ताजुल कलाम,सैयद राशिद हुसैन,मोहम्मद असलम,नियाज़ अहमद,तुफैल अहमद,ऐजाज़ अहमद,अहसमुद्दीन, निजामुद्दीन की फसल नष्ट हो गयी।स्थानीय किसानों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मिल चालू होने पर शुगर मिल का गन्दा व् केमिकल युक्त पानी मिल के कर्मचारियों की लापरवाही से मिल से सटे हुए किसानों के खेतों में भर जाता है और सारी फसल नष्ट हो जाती है पूर्व में कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत के बावजूद भी मिल प्रशासन भी इस ऒर कोई ध्यान नहीं देता है और किसानों को हर वर्ष ही नुकसान उठाना पड़ता है स्थानीय किसानों ने प्रशासन से नष्ट हुई फसल का मुआवजा चीनी मिल से दिलाये जाने की मांग की है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ