Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:युवक ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या


 सुनील उपाध्याय..
बस्ती। एक युवक द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
प्राप्त समाचार के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरिहवां मोहल्ले के धोबी टोला निवासी 26 वर्षीय रवि श्रीवास्तव का शव घर में फंदे से लटकता मिला। सुसाइड नोट में रवि ने आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है बताया जा रहा है कि रवि श्रीवास्तव की जिला अस्पताल के पास एक दुकान भी थी!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे