Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन योजना में आयोजित की गयी कार्यशाला


सुनील गिरी 
हापुड़ | बुधवार को जिलाधिकारी कृष्णा करूनेश व मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन व अपर जिलाधिकारी रजनीश राय की अध्यक्षता में पुरानी कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी हेल्पलाइन योजना 1076 के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि शासन द्वारा संचालित 1076 हेल्प लाईन नम्बर पर अब किसी भी प्रकार की शिकायत की जा सकती हैं यह नम्बर टोल फ्री है जिस पर कोई भी अपनी समस्या लिखवा सकता है। टोल फ्री नम्बर 24 घण्टे संचालित होगा जिसके लिये 500 शीटर का कॉल सेन्टर बनाया गया है जोकि कार्य की क्षमता अनुसार 1000 शीटर तक बढ़ाया जा सकता हैं। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनीत गर्ग ने बताया कि इसमें सभी प्रकार की शिकायत दर्ज की जायेगी जिसका निस्तारण चार लेवल में किया जायेगा। शिकायत जिस विभाग से सम्बन्धित होगी उससे सम्बन्धित निचले अधिकारी को जांच दी जायेगी यदि उसका निस्तारण वहां से नही होता है तो उसको आगे फोरवर्ड कर उच्चाधिकारी के माध्यम से प्रकरण की जांच कर उस समस्या का निस्तारण किया जायेगा। अब तक कोई भी पोर्टल पर शिकायत करता था तो वो सीधे जिला मजिस्ट्रेट पर जाती है जहां से सम्बन्धित अधिकारी को भेजी जाती हैं। यदि ब्लॉक स्तर पर समस्या है तो पहले बी0डी0ओ0 लेवल से जांच होगी यदि वहां से कोई निस्तारण नही किया जाता हैं। उसके उपरान्त ही उच्चाधिकारी को भेजी जायेगी। उन्होंने बताया कि शिकायत में कोई भी न्यायालय का प्रकरण एवं आर0टी0 आई से सम्बन्धित जांच नही होनी चाहिये। लोगो की सुविधा के लिये यह हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर 1076 मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जारी किया गया हैं। कार्यशाला में जनपद स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित थें। कार्यशाला का संचालन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनीत गर्ग ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे