Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:घने कोहरे से हाइवे हुआ लाल हादसों में आधा दर्जन लोग घायल दो कि हालत गंभीर


सुनील उपाध्याय
बस्ती। जिले में घने कोहरे के कारण गुरुवार की सुबह हाईवे पर तबाड़तोड़ हादसों हुए। इसके चलते करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस व एनएचएआई ने क्रेन की मदद से वाहनों के मलबे को हटाकर यातायात बहाल कराया। हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हुए, इनमें दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। 
हाईवे पर छावनी थानान्तर्गत सुबह करीब आठ बजे गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रहे ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने ठोकर मार दी। इससे अनियंत्रित हो ट्रक डिवाइडर पारकर दूसरी लेन में पहुंच गया। इसी बीच तीसरे ट्रक इसमें आ भिड़ा। दो ट्रकों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। तीन चालक व दो खलासियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कप्तानगंज के रमवापुर चौराहे के पास भी तीन ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में घायल एक चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। मुण्डेरवा के परसा हज्जाम के पास कोहरे के चलते ट्रक की चपेट में आकर 25 भेड़ों की भी गुरुवार की सुबह मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे